फैक्ट्री में तीसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट, एक मजदूर की मौत

नई दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव थाना इलाके में फैक्ट्री में तीसरी मंजिल से लिफ्ट नीचे गिरने के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम फैसल खान (26) है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में उसकी गर्दन कट गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इमारत में लिफ्ट लगाने की अनुमति नहीं थी और एनओसी भी नहीं ली गई थी। पुलिस ने इमारत की मालकिन कांता गुप्ता व फैक्ट्री मालिक हारून के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक फैसल खान न्यू सीलमपुर में सपरिवार रहता था। परिवार में पिता बाबू खान समेत अन्य सदस्य हैं। फैसल जीटीबी एंक्लेव के फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह फैक्ट्री में तीसरी मंजिल से सामान को लिफ्ट से नीचे लेकर आ रहा था। इसी दौरान लिफ्ट नीचे गिर गई और फैसल लिफ्ट के साथ बेसमेंट में आकर गिर गया। हादसे में उसकी गर्दन कट गई। उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS