Farmers Protest: टीकरी बॉर्डर पर एक और किसान की ठंड लगने से मौत

Farmers Protest नये कृषि कानूनों (FarmLaws) को लेकर किसानों का प्रदर्शन 76 दिनों से जारी है। इतने दिनों बाद भी किसानों और सरकार के बीच बात नहीं बन पाई है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े है। कोई पक्ष पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसे में दिल्ली के बॉर्डरों (Delhi Border) पर किसान सरकार के खिलाफ हल्लाबोल कर रखे है। लेकिन टिकरी बॉर्डर (Tikri Border) से फिर एक किसान की मरने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग किसान की ठंड लगने से मौत हो गई है। मृतक किसान की पहचान विजेंद्र सिंह के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक किसान झझर के छारा गांव का रहने वाला था औ पहले दिन से किसान आंदोलन में भाग लेते हुये प्रदर्शनकारियों की सेवा कर रहा था। किसानों ने बताया कि मृतक विजेंद्र सिंह बहुत अच्छा इंसान था। उन्होंने कहा कि आज गांव छारा में सारे किसान मिलकर अपने शहीद किसान को अंतिम विदाई देंगे। इससे पहले, टिकरी बॉर्डर से दो किसानों की मौत की खबर सामने आई थी।
दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर रविवार सुबह एक और किसान की मौत हो गई थी। मृतक किसान सुखमिंदर सिंह (60 साल) पंजाब के मोगा जिले के हैं और कल ही किसान आंदोलन में शामिल होने टिकरी बॉर्डर आए थे। टिकरी बॉर्डर पर मरने से पहले कर्मबीर ने सुसाइड लिखा- भारतीय किसान युनियन जिन्दाबाद। प्यारे किसान भाइयों ये मोदी सरकार तारीख पर तारीख देता जा रहा है इसका कोई अंदाजा नहीं कि ये काले कानून कब रद्द होंगे। जब तक ये काले कानून रद्द नहीं होंगे तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुये 70 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS