Rail Roko Andolan Live: किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन जारी, हरियाणा पंजाब और बिहार में खासा असर, रेलवे ने भी दी प्रतिक्रिया

Rail Roko Andolan Live: किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी,  हरियाणा पंजाब और बिहार में खासा असर, रेलवे ने भी दी प्रतिक्रिया
X
Live: किसानों के रेल रोको आंदोलन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ये आंदोलन 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा, आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। रेल चल ही नहीं चल रही है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यहां जौ बोए जाएंगे। सरकार को सचेत करने के लिए हम ये कर रहे हैं। यहां मिट्टी रखकर क्रांति पार्क बनाया जाएगा।

Farmers Protest नये कृषि कानूनों (FarmLaws) को लेकर केंद्र के खिलाफ किसानों का आंदोलन 84 दिनों से जारी है। दिल्ली के बॉर्डरों (Delhi Border) पर अभी भी किसान डटे हुये है। हालांकि किसानों की संख्या सीमाओं पर कम होने लगी है। वहीं किसान और केंद्र दोनो अपनी बातों पर अड़े हुये है। दोनों में कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। उधर, आज दिल्ली समेत देशभर में किसानों ने 'रेल रोको अभियान' (Rail Roko Movement) का आह्वान किया है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दिल्ली के बॉर्डरों भारी सुरक्षाबल तैनात किये हुये है।

Live Updates..

दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि 'टिकरी बॉर्डर, पंडित श्री राम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशनों पर प्रवेश एग्जिट द्वार बंद कर दिए गए हैं। जबकि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के रेल रोको आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से ट्रेन की पटरियों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ट्रेन की पटरियों के पास कई जगहों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और गश्त भी बढ़ा दी गई है।

जाप कार्यकर्ता ने रेल रोकी

पंजाब के किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर पटियाला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहीं बिहार में किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी (JAP) के कार्यकर्ताओं ने पटना में रेल रोकी।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

गाज़ियाबाद में किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाज़ियाबाद के SHO ने बताया कि सभी जगह सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया है और किसानों से भी वार्ता चल रही है ताकि वो शांतिपूर्ण ढंग से अपना कार्यक्रम करें।

आंदोलन 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा

किसानों के रेल रोको आंदोलन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि ये आंदोलन 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा, आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। रेल चल ही नहीं चल रही है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यहां जौ बोए जाएंगे। सरकार को सचेत करने के लिए हम ये कर रहे हैं। यहां मिट्टी रखकर क्रांति पार्क बनाया जाएगा।

केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के 'रेल रोको' अभियान के मद्देनजर रेलवे ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ ही देशभर में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर पिछले सप्ताह 'रेल रोको' अभियान की घोषणा की थी।

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक, अरुण कुमार ने कहा कि मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम जिला प्रशासनों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे और नियंत्रण कक्ष बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम खुफिया जानकारी इकट्ठा करेंगे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों और कुछ अन्य क्षेत्रों पर हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा। हरियाणा में किसानों द्वारा रेल रोको के आह्वान पर पलवल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि सभी व्यवस्था की गई है, करीब 300 लोग यहां तैनात हैं। हमें यहां रेल रुकने नहीं देना और देखना है कि संपत्ति का कोई भी नुकसान न हो।हम किसानों को ट्रैक पर नहीं आने देंगे।

Tags

Next Story