Farmers Protest: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा महाजाम, कई घंटों से फंसे है यात्री!

Farmers Protest दिल्ली के बॉर्डरों पर दो महीनों से किसानों का आंदोलन जारी है। जिसका असर अब किसानों के साथ-साथ आम लोगों पर भी देखने को मिल रहा है। क्योंकि दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे पहले, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गाज़ीपुर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा के लिए अक्षरधाम पर ट्रैफिक डायवर्ट किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली-नोएडा बॉर्डर) पर कई किलोमीटर का महाजाम लग गया है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने की पूरी कोशिश कर रही है। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली-नोएडा बॉर्डर) पर लगा ट्रैफिक जाम। pic.twitter.com/UYRe2GTIAA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2021
इससे पहले, कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 68वें दिन भी जारी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है। दूसरी तरफ, दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर रविवार को और गहमागहमी रही जहां केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा से काफी संख्या में किसान एकजुट हुए। कुछ किसानों ने खराब इंटरनेट सेवा और पानी तथा भोजन मिलने में कठिनाइयों की भी शिकायतें कीं।
प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास जीटी करनाल रोड स्थित प्रदर्शन स्थल पर निगरानी भी बढ़ा दी जहां हाथों में डंडा लिए हुए काफी संख्या में वालंटियर चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को 'स्थानीय' लोगों के हिंसक प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में वे ऐसा कदम उठा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन, बीकेयू (दोआबा) के महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा से हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर शनिवार की शाम को सिंघू बॉर्डर पर पहुंचे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS