किसान आंदोलन के मुद्दे पर 'AAP' नेता ने 'ड्रीम गर्ल' को घेरा, कह दी ये बड़ी बात

Farmers Protest कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसानों का आंदोलन आज 50 दिनों से शांतिपूर्वक दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहा है। वहीं दिल्ली में कूच करने के लिए उन्होंने रणनीति बनाई शुरू कर दी है। क्योंकि 26 जनवरी को दिल्ली में 'किसान परेड' करना चाहते है।
इसके मद्देनजर किसानों ने तैयारियां करना शुरू कर दी है। लेकिन किसानों के आंदोलन को लेकर शुरू से कहा जा रहा है कि किसानों को भड़काया जा रहा है उनको इस कानून के फायदे के बारे में पता नहीं है। ऐसे में बुधवार को हेमा मालिनी ने बयान दिया था कि धरने पर बैठे किसानों को ये भी नहीं पता है कि उन्हें क्या चाहिए और कृषि कानूनों के साथ असली दिक्कत क्या है।
हेमा मालिनी जी किसानी के बारे में कितना जानती हैं ये पूरा देश जानता है। कमाल है कि वे समझ रही है कि इन कानूनों से किसानों को क्या फायदा होगा लेकिन देश का एक भी किसान नहीं समझ रहा है। ये फायदा देश के 2-3 उद्योगपतियों को होगा: किसानों पर हेमा मालिनी के बयान पर AAP नेता राघव चड्ढा pic.twitter.com/RFFH39QGvK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2021
इससे ये साफ होता है कि उन्हें किसी ने कहा और वो लोग धरने पर बैठ गए हैं। जिसके किसानों पर हेमा मालिनी के बयान पर 'आप' नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हेमा मालिनी जी किसानी के बारे में कितना जानती हैं ये पूरा देश जानता है।
कमाल है कि वे समझ रही है कि इन कानूनों से किसानों को क्या फायदा होगा लेकिन देश का एक भी किसान नहीं समझ रहा है। ये फायदा देश के 2-3 उद्योगपतियों को होगा। वहीं बीते दिन लोहड़ी पर सरकार को संदेश देने के लिए दिल्ली के बॉर्डरों पर किसानों ने कृषि कानूनों के तीन बिलों की प्रतियां जलाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS