Farmers Protest Updates: दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार की सुविधा लेने से किया इनकार, कही ये बड़ी बात

(Farmers Protest Updates) कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आज किसान आंदोलन का 14वां दिन है और अभी तक केंद्र और किसानों के बीच टकराव जारी है। केंद्र ने किसानों की मांग अभी तक नहीं मानी है। इसलिए एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि ये कानून रद्द करने होंगे, ये किसानों के खिलाफ हैं। वहीं दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं को लेने से इनकार किया।
दिल्ली: बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं को लेने से इनकार किया। फरीदकोट भारतीय किसान यूनियन के ज़िलाध्यक्ष ने बताया, "हमारे पास सभी प्रबंध हैं। किसी के सहारे संघर्ष नहीं लड़ा जाता।" #FarmersProtest pic.twitter.com/IGEKPtys5f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2020
फरीदकोट भारतीय किसान यूनियन के ज़िलाध्यक्ष ने बताया कि हमारे पास सभी प्रबंध हैं। किसी के सहारे संघर्ष नहीं लड़ा जाता। वहीं पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे लोगों को मुफ़्त में डीज़ल मुहैया करा रहा है। अकाली दल के एक कार्यकर्ता ने बताया कि आंदोलन कर रहे किसानों को उत्साहित करने के लिए हमने ये फ्री सेवा शुरू की है।
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। #FarmersProtest pic.twitter.com/mbRaeFP2jP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2020
उधर, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रस्ताव पर चर्चा होगी, बैठक (छठे दौर की वार्ता) रद्द हो गई है। पहली बार सरकार का दस्तावेज सामने आएगा, आगे के आंदोलन की रूपरेखा प्रस्ताव के बाद तय होगी। आंदोलनकारी किसानों ने चंडीगढ़-दिल्ली, अमृतसर-दिल्ली, हिसार-दिल्ली और भिवानी-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य प्रमुख मार्गों को जाम कर दिया। उन्होंने सड़कों के बीच में ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े कर दिये। इससे चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS