Delhi Metro में दो महिलाओं के बीच हुई जमकर लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली में एक बार फिर दो महिलाओं की आपसी लड़ाई को खूब चर्चा में है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं (Women) आपस में लड़ती हुई देखी जा रही है। महिलाओं की लड़ाई के इस वीडियो पर लोग (People) तरह तरह के कमेंट कर रहे है। दोनों महिलाओं की लड़ाई इस कदर हो रही थी कि वो बंदूक से गोली मारने की धमकी तक दे दी।
दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है... वीडियो में जूते मारूंगी... बदतमीज औरत... जूते के जमाने गए, आजकल बंदूकें चलती हैं... अभद्र भाषा का प्रयोग... आजकल ये क्या हो रहा है? लोगों की मानसिकता किस ओर जा रही है।#DelhiMetro #MetroVideo #viralvideo pic.twitter.com/SR0Vv8RuhM
— kumar naveen (@naveenk24051993) August 3, 2023
बहस बनीं लड़ाई की वजह
वीडियो देखकर लगता है दोनों के बीच सीट (Seat) पर बैठने को लेकर तू तू मैं मैं शुरू हुई। ऐसे में बुजुर्ग महिला का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। काफी देर बोलते रहने के बाद सामने वाली सीट पर बैठी महिला ने भी बुजुर्ग महिला को जूते से मारने की बात कही, जिसके जवाब में बुजुर्ग महिला ने कहा कि जूता नहीं, तू डंडा मार। बंदूक मार वह भी रायफल से। बता दें कि ऐसा वीडियो आना कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो देखा गया है। डीएमआरसी लोगों को नैतिकता का पाठ भी पढ़ता है और जुर्माना आदि की बात भी कहता है। बावजूद इसके ऐसे वीडियो अक्सर सामने आते रहते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS