सीलमपुर में 'AAP' विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप

केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) का एक विधायक पर मामला दर्ज (FIR) करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के उपचुनाव (Delhi By Polls) के वोटिंग के दौरान आप के विधायक अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) और कांग्रेसी कार्यकर्ता (Congress Woman Worker) आपस में भिड़ गए थे। कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने सीलमपुर (Seelampur) से आप विधायक अब्दुल रहमान और उनके समर्थकों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इस संबंध में जाफराबाद थाने में विधायक व अन्यों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं विधायक खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे कांग्रेस की साजिश बता रहे हैं। वहीं, आप विधायक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि महिला ने जानबूझकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाकर फंसाने की साजिश रची है।
जबकि महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक अब्दुल रहमान ने उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस के अनुसार आप विधायक अब्दुल रहमान रविवार को जाफराबाद इलाके में नगर निगम के उपचुनाव के दौरान मौजूद थे। तभी उनकी एक महिला के साथ कोई बहस हुई थी। उसी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। फिलहाल, पुलिस महिला के आरोपों की जांच में जुटी है. अब्दुल रहमान दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS