Delhi Fire: AIIMS अस्पताल में लगी आग, मरीजों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Delhi AIIMS Fire: दिल्ली के एम्स अस्पताल से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां पर इमरजेंसी वार्ड के नजदीक एंडोस्कोपी रूम में आग लग गई है। इसके बाद मरीजों में हड़कंप मच गया। हालांकि, सभी मरीजों को जल्दी ही बाहर निकाल लिया गया है। आग की घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर तकरीबन 8 गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।
#WATCH | Delhi: A fire broke out in the endoscopy room of AIIMS. All people evacuated.
— ANI (@ANI) August 7, 2023
More than 6 fire tenders sent, say Delhi Fire Service
Further details are awaited. pic.twitter.com/u8iomkvEpX
फायर ब्रिगेड ने घटना पर दी जानकारी
फायर ब्रिगेड की टीम के अधिकारियों ने घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही, कहा कि घटना मुख्य भवन की दूसरी मंजिल पर हुई थी। दिल्ली फायर ब्रिगेड के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 11.54 बजे एम्स के इमरजेंसी वार्ड से आग लगने की सूचना मिली, उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए कुल 8 दमकल गाड़ियां लगाई गईं थी। उन्होंने कहा कि आग अब नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अस्पताल परिसर से सामने आए वीडियो में दिखाया गया कि निकाले गए मरीजों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। सार्वजनिक चिकित्सा अनुसंधान विश्वविद्यालय और अस्पताल दिल्ली के अंसारी नगर पूर्व में श्री अरबिंदो मार्ग पर स्थित है और भारत के सर्वोच्च चिकित्सा संस्थानों में से एक में शामिल है।
इससे पहले भी लगी एम्स में आग
साल 2021 में एम्स में इमरजेंसी वार्ड के ऑपरेशन थिएटर से सटे एक कमरे में आग लग गई थी। हालांकि, इसमें किसी के भी घायत होने की जानकारी सामने नहीं आई थी। ओटी से सटे स्टोर रूम में सुबह 5.04 बजे आग लग गई थी। इसके बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। दमकल विभाग ने आधे घंटे के भीतर ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS