भीषण आग में फंसे लोग, अपनी जान की परवाह किए बगैर दमकलकर्मियों ने 13 लोगों को ऐसे दी नई जिंदगी

भीषण आग में फंसे लोग, अपनी जान की परवाह किए बगैर दमकलकर्मियों ने 13 लोगों को ऐसे दी नई जिंदगी
X
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 20 स्थित एक मकान में आग लगने से करीब 13 लोग फंस गए। यह मकान डॉ के. सी सूद का है। उनके परिवार के ही 13 लोग उसमें फंस गए। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन—फानन में पुलिस को बुलाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ—साथ करीब आधा दर्जन फायर विभाग के गाड़ियों भी मदद के लिए पहुंच गई।

उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) के सेक्टर 20 स्थित एक मकान में आग लगने से करीब 13 लोग फंस गए। यह मकान डॉ के. सी सूद का है। उनके परिवार के ही 13 लोग उसमें फंस गए। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को बुलाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ-साथ करीब आधा दर्जन फायर विभाग के गाड़ियों भी मदद के लिए पहुंच गई।

सीएफओ नोएडा अरुण कुमार (CFO Noida Arun Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-20 के डी-11 में डॉ के.सी सूद अपने परिवार के साथ रहते है। आग के बाद घर में मौजूद बच्चे, बुजुर्ग व अन्य फंस गए। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आग उनके घर के फस्र्ट फ्लोर पर लगी थी। आग ने पीवीसी की पैनलिंग, फाल्स सीलिंग व फर्नीचर आदि को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद मौके पर भयंकर लपटें और काला धुआं फैल गया।

फायर यूनिट द्वारा तत्काल आग बुझाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि घर में लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली। दोनों तलों पर पूरा धुआं भरा हुआ था। साथ ही ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों धुंआ भरा हुआ था। गर्मी होने की वजह से वहां जाना आसान नहीं था। उसके बाद भी फायर सर्विस की टीम ने जान की परवाह किए बगैर साहस और कर्मठता का परिचय दिया। ब्रीदिंग ऑपरेटस सेट पहनकर पानी की बौछारों के बीच से फस्र्ट और सेकंड फ्लोर पर पहुंचे।

यहां से 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सीएफओ अरुण कुमार सिंह व थाना प्रभारी फेज-1 मौजूद थे। हालांकि, पूरे आॅपरेशन के दौरान फायर विभाग के दो कर्मी झुलस गए। लीडिंग फायरमैन महिपाल सिंह व फायर मैन निज़ामुद्दीन की तबियत खराब हो गई। जिन्हें सेक्टर-26 स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Tags

Next Story