कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया आयोजित

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 138 वें स्थापना दिवस पर बुधवार को दिल्ली प्रदेश कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने की, जिसमें छोटे बड़े कई नेता मौजूद थे। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रगान गाया। ध्वजारोहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एक विचार धारा का नाम है जिसने भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
28 दिसम्बर 1885 को स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलनों में से एक बन गई, जिसने स्वतंत्रता के लिए अद्वितिय अहिंसक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे है और पूरे देश को नफरत की खाई में धकेला जा रहा है। देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट के कारण अजीविका पालन के लिए मुश्किलों का सामना कर रही है।
जिसकी मोदी सरकार को कोई परवाह नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 55 वर्षों तक शासन करके आधुनिक भारत को दुनिया में पहचान दिलाकर देश को प्रगति और विकास की राह दिखाई। अनिल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार व केंद्र में भाजपा सरकार ने वर्गीकरण की राजनीति पर बल दिया है, इन्हें देश और दिल्लीवासियों के अधिकारों और हितों की रक्षा करने से कोई सरोकार नही है।
इस अवसर पर अनिल के अलावा पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व विधायक एवं कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक विजय लोचव, वीर सिंह धींगान, सेवादल में मुख्य संगठक सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार, आदेश भारद्वाज, मदन खोरवाल, गुरचरण सिंह राजू, राजेश चौहान, सतवीर शर्मा, राजेश गर्ग सहित जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, चुनाव लड़े प्रत्याशी, ब्लाक अध्यक्ष सहित अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS