दिल्ली में पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों से लोग परेशान, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों से लोग परेशान, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन
X
दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीज़ल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरास्त में लिया। पेट्रोल-डीजल की आसमान छुती कीमतों से आम जनता को जल्दी राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम (Fuel Price Hike) बढ़ने से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में विपक्षी पार्टियों ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है। इसी क्रम,दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं (Youth Congress Workers) ने पेट्रोल-डीज़ल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry Of Petroleum) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरास्त में लिया। पेट्रोल-डीजल की आसमान छुती कीमतों से आम जनता को जल्दी राहत मिलने की उम्मीद है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी के लिए लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय एक्साइज़ ड्यूटी कम करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 महीनों में कच्चे तेल के भाव में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है, जिस कारण भातर में ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है। लेकिन, पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम पर देश की जनता को लगभग 60 प्रतिशत तक टैक्स व ड्यूटीज चुकानी पड़ रही है।

बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयतक देश है। सरकार ने एक साल में दो बार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ाया है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव न्यूनतम रिकॉर्ड स्तर पर था, तब भी देश की जनता को पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर राहत नहीं मिली।

Tags

Next Story