जुए के 2414 मामले दर्ज, 6291 लोग पकड़े, ढ़ाई करोड़ रूपये बरामद

जुए के 2414 मामले दर्ज, 6291 लोग पकड़े, ढ़ाई करोड़ रूपये बरामद
X
दिल्ली पुलिस जुआरियों पर भी नकेल कसती जा रही है। इस बात का पता इससे लगता है कि दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2020 में दो हजार 414 मामले दर्ज कर छह हजार 291 लोग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ढ़ाई करोड़ रुपए बरामद किए।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में चल रहे दो अवैध कैसीनों का भी पर्दाफाश किया। दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज में कैसीनो का पर्दाफाश कर 58 लोगों को पकड़ा जबकि अलीपुर से 51 लोगों को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस ने घरों में चल रहे सट्टा रैकेट का पर्दाफाश कर मॉडल टाउन से 22 ग्रेटर कैलाश से 21 और तिलक नगर से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने झुग्गियों में सट्टा चलाने वाले कई लोगों को गिरफ्तार करा। इसमें मैदान गढ़ी से 33 और लोधी कॉलोनी से 25 एवं गोविंदपुरी से 12 और संगम विहार से 10 लोग शामिल रहे।

Tags

Next Story