'जन रसोई' का एक महीना पूरा, गौतम गंभीर ने एक और रसोई खोलने का किया ऐलान

दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 100 जन रसोई, 100 अस्पताल, 100 स्कूल खोलने का वादा किया था। स्कूल और कॉलेज तो दूर की बात है 100 जन रसोई भी नहीं खोल पाए। मैं जनता के हज़ारों करोड़ रूपये अपने ऊपर खर्च तो नहीं कर सकता परन्तु रोज हज़ार लोगों को खाना जरूर खिला सकते हैं।
दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि जब हमने रसोई खोली थी तो बहुत लोगों ने सवाल पूछा था कि यह कितने दिनों तक चलेगी, आज 1 महीना पूरा हो गया है। 600 लोगों को प्रतिदिन यहां खाना खिलाया जाता है। हम एक और रसोई खोल रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने 'जन रसोई' भोजनालय की शुरुआत की है। जिसमें उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी दिल्ली में जरूरतमंद लोगों को महज एक रुपये में दोपहर का भोजन दिया जा रहा है। हालांकि आलम ये है कि जन रसोई पर खाना खाने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है।
दिल्ली CM ने 100 जन रसोई, 100 अस्पताल, 100 स्कूल खोलने का वादा किया था। स्कूल और कॉलेज तो दूर की बात है 100 जन रसोई भी नहीं खोल पाए। मैं जनता के हज़ारों करोड़ रूपये अपने ऊपर खर्च तो नहीं कर सकता परन्तु रोज हज़ार लोगों को खाना जरूर खिला सकते हैं: भाजपा सांसद गौतम गंभीर, दिल्ली https://t.co/3W7l1VJkaN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2021
सबसे पहले गांधी नगर में पहले भोजनालय की शुरुआत की गई है। वहीं अब गणतंत्र दिवस पर अशोक नगर में भी ऐसा ही भोजनालय खोले जाने की उम्मीद है। 24 दिसंबर को गौतम गंभीर की ओर से जन रसोई की शुरुआत की गई थी। इस रसोई में जरूरतमंद लोगों को सिर्फ एक रुपये में दोपहर का खाना परोसा जा रहा है। वहीं इस जन रसोई में दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच लोगों को सबसे पहले खाने का टोकन बांटा जाता है। इसके बाद 50-50 की संख्या में जन रसोई के अंदर जाकर लोग खाना खा सकते हैं। इस दौरान कोरोना वायरस से जुड़े प्रोटोकॉल का भी जन रसोई में ध्यान रखा जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS