2 साल की बच्ची का किशोर ने किया रेप, अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही मासूम

2 साल की बच्ची का किशोर ने किया रेप, अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही मासूम
X
पुलिस ने बताया कि लड़का बच्ची के साथ उसके घर की छत पर खेल रहा था और जब उसने बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया तो बच्ची की मां नीचे थी। उन्होंने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादा छत पर आए। लड़का बच्ची को उन्हें पकड़ाकर मौके से फरार हो गया। उसे बुधवार को पकड़ लिया गया।

Ghaziabad Crime गाजियाबाद में दो साल की बच्ची से रेप (Two Years Old Girl Rape) करने का मामला सामने आया है। बड़ी बात ये है कि ये रेप एक 14 साल के किशोर (14 Years Boys) ने किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं बच्ची की हालत चिंता जनक बनी हुई है। उसका इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी 14 वर्षीय लड़का बच्ची के साथ उसके घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने मासूम बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उस समय बच्ची की मां नीचे थी। उन्होंने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादा छत पर आए। इस दौरान आरोपी किशोर बच्ची को उन्हें पकड़ाकर मौके से फरार हो गया। उसे बुधवार को पकड़ लिया गया। एक अन्य घटना में यहां नंदग्राम इलाके में पुलिस ने रविवार शाम को हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला अपने 13 साल के बेटे के साथ किसी जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी तभी चार लोगों ने उसे खींचकर कार में बिठा लिया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने कार में उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात को उसी मेट्रो स्टेशन के पास से आसिफ और शादाब को गिरफ्तार कर लिया। पाठक ने बताया कि उनके पास से अपराध में इस्तेमाल कार और एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि बाकी के दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Tags

Next Story