राजधानी में पालम के एक कमरे से युवती की मिली लाश, आरोपी युवक फरार

राजधानी में पालम के एक कमरे से युवती की मिली लाश, आरोपी युवक फरार
X
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस जल्द ही फरार युवक को पकड़ने का दावा कर रही है।

राजधानी के पालम एक घटना सामने आ रही है। पालम के एक कमरे में एक महिला और उसका युवक दोस्त साथ रहते थे। बीते दिन महिला का शव कमरे से बरामद हुआ और उसमे साथ रहने वाला युवक फरार है। उसके साथ वह युवक दो दिन से रह रहा था। कमरा बाहर से लॉक मिला। महिला के गले पर निशान देखकर लगता है उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक मूल से हरियाणा के रेवाड़ी निवासी प्रीति ने पालम गांव के मकान में चार दिन पूर्व ही कमरा किराये पर लिया था। इसके परिवार में माता-पिता और एक भाई है। प्रीति 2018 में पुलिस में भर्ती हुई थी और इसके बाद वह दिल्ली में रह रही थी। उसकी तैनाती यहा हुई थी।

उसकी ड्यूटी तिहाड़ में लगी थी। बुधवार सुबह मकान मालिक ने घर पर गया तो देखा कि कमरा बाहर से लॉक है। और काफी देर तक वह प्रीति का इतंजार किया नहीं आने पर पुलिस का सूचित किया गया। पुलिस ने कमरा खोला तो प्रीति का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसकी जीभ बाहर निकाली थी और गले पर भी निशान थे।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दो दिन से एक युवक उसके साथ रह रहा था। युवक भी रेवाड़ी का बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस जल्द ही फरार युवक को पकड़े का दावा कर रही है। सबका बयान लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।

Tags

Next Story