गोयल के घूस मांगने का मामला केजरीवाल के भ्रष्टाचार का ताजा उदाहरण

गोयल के घूस मांगने का मामला केजरीवाल के भ्रष्टाचार का ताजा उदाहरण
X
आदर्श नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश गोयल द्वारा घूस मांगते एक स्टिंग ऑपरेशन के खुलासे पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ अनिल कुमार ने कहा है कि यह सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी में भ्रष्टाचार का ताजा मामला है।

नई दिल्ली। आदर्श नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश गोयल द्वारा घूस मांगते एक स्टिंग ऑपरेशन के खुलासे पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ अनिल कुमार ने कहा है कि यह सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी में भ्रष्टाचार का ताजा मामला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही कहती भी आई है कि केजरीवाल सहित पूरी आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के कीचड़ में फंसी है।

उन्होंने कहा कि आप के मुखिया केजरीवाल के संरक्षण में दिन प्रतिदिन इनके नेताओं के भ्रष्टाचार के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। अब ताजा मामला आदर्श नगर वार्ड से पार्षद उम्मीदवार मुकेश गोयल द्वारा निगम अधिकारी से एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगना, साबित करता है कि पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में आंकठ डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि मुकेश गोयल करीब 20 साल तक कांग्रेस के पार्षद रहे, तब उन पर भ्रष्टाचार का एक भी कलंक नहीं था।

लेकिन जैसे ही वह केजरीवाल से जुड़े, उन्हें भ्रष्टचार का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। क्योंकि एमसीडी टिकट के लिए शायद उन्हें केजरीवाल को पैसे देने की जरूरत पड़ी हो। चौ अनिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों के भ्रष्टाचार और विफलताओं को उजागर करेगी। दिल्लीवासियों के सामने अब दिल्ली को इनके भ्रष्टाचार से उबारने के लिए केवल कांग्रेस ही विकल्प है। दिल्ली वाले लंबे समय से निगम चुनाव ही इंतजार कर रहे थे।

Tags

Next Story