ग्रेटर नोएडा के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

ग्रेटर नोएडा के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
X
आग लगते ही लोगों की अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद आनन-फानन में लोगों ने दमकल विभाग को सूचित कर किया। इसके बाद दमकल कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई है। फिलहाल इस घटना से जान-माल की कोई हानि होने की खबर सामने नहीं आई है।

Greater Noida Fire उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भीषण आग (Huge Fire) लगने की खबर सामने आई है। ये आग ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल इलाके (Surajpur Industrial Area) में एक फैक्ट्री में लगी है। आग लगते ही लोगों की अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद आनन-फानन में लोगों ने दमकल विभाग (Fire Department) को सूचित कर किया। इसके बाद दमकल कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई है।

फिलहाल इस घटना से जान-माल की कोई हानि होने की खबर सामने नहीं आई है। सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आज सुबह 8: 20 बजे साइट-सी औद्योगिक क्षेत्र में आग की सूचना प्राप्त हुई। E-28 पते पर एक केमिकल फैक्ट्री में बहुत भीषण आग लगी थी। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

वहीं आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है। लेकिन आग इतनी जबरदस्त थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती थी। इस बात की जानकारी दमकल विभाग के अधिकारी ने दी है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

आग देखकर लोगों की भगदड़ मच गई। दमकल विभाग को सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। वहीं हताहत की कोई खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। विस्तृत खबर के लिए इंतजार करें।

Tags

Next Story