गुजरात : भाजपा ने AAP पर रैली में भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने का लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल

गुजरात : भाजपा ने AAP पर रैली में भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने का लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल
X
पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रचंड जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की निगाहें हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Elections) पर टिकी हैं। जिसके लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शनिवार को (यानी कल) गुजरात में बिगुल फूंक।

पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रचंड जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की निगाहें हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Elections) पर टिकी हैं। जिसके लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शनिवार को (यानी कल) गुजरात में बिगुल फूंक। और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और भगवंत मान ने अहमदाबाद के बापूनगर इलाके में एक रैली भी की थी।

इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि आप पार्टी ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटे थे। वही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर रैली में शामिल होने के लिए गुजरातियों को 'रिश्वत' देने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। बता दे अरविंद केजरीवाल रैली में कई बड़े वादे किए और लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि मान के मुख्यमंत्री बनने के महज 10 दिनों में पंजाब दिल्ली की तरह भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है।

इस कड़ी में अब बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने केजरीवाल पर जमकर निशाना सधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें आप कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर सड़क पर खड़े लोगों को पैसे बांटते देखा जा सकता है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा उन्होंने लिखा, "आप गुजरात में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के रोड शो में हिस्सा लेने के लिए लोगों को पैसे बांट रही है। बहुत क्रांतिकारी।" वही ऐसा ही एक वीडियो 'देश गुजरात' ने शेयर किया है। वीडियो में ऑटो में बैठे एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसे रैली में शामिल होने के लिए पैसे दिए गए थे। उन्होंने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए उन्हें 500 रुपये दिए थे, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह एक राजनीतिक रैली है।

Tags

Next Story