गुजरात : अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में CM केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा, देखें वीडियो

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान (election campaign campaign) का शंखनाद करने गुजरात पहुंचे।
AAP National Convenor & Delhi CM @ArvindKejriwal visits Sabarmati Gandhi Ashram along with Punjab CM @BhagwantMann, AAP leaders @raghav_chadha, @isudan_gadhvi, @Gopal_Italia | LIVE https://t.co/Rnli7rbQsA
— AAP (@AamAadmiParty) April 2, 2022
इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी का पार्टी नेताओं ने एयरपोर्ट स्वागत किया। जिसके बाद साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram) पहुंचे जहा दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi) का चरखा (Charkha ) भी चलाया।
अहमदाबाद में Delhi CM @ArvindKejriwal और Punjab CM @BhagwantMann ने साबरमती के संत महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी।
— AAP (@AamAadmiParty) April 2, 2022
गांधी जी के आदर्शों पर गुजरात के नवनिर्माण का संकल्प लिया। pic.twitter.com/y0iJy6GuDE
वही दोनों नेताओं ने संत महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। गांधी जी के आदर्शों पर गुजरात के नवनिर्माण का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने साबरमती आश्रम में सभी जगहों का दौरा किया। इसके बाद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में मेगा रोड शो में शिरकत करेंगे। आम आदमी पार्टी का यह रोड शो गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आपकी दस्तक और ताकत दिखाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS