गुजरात में CM केजरीवाल ने रोड शो के जरिए दिखाई ताकत, भगवंत मान बोले- अब गुजरात की तैयारी है

पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रचंड जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की निगाहें हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Elections) पर टिकी हैं। जिसके लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शनिवार को गुजरात में बिगुल फूंक दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अहमदाबाद में रोड शो किया।
अरविंद केजरीवाल के रोड शो की शुरुआत निकोल से हुई। रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। वही रोड शो में मौजूद पंजाब के सीएम भगवंत मान ( Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब में बड़ी जीत के बाद अब हम गुजरात की तैयारी कर रहे हैं। रोड शो से पहले केजरीवाल और भगवंत मान सुबह साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram) पहुंचे और वहां चरखा भी चलाया।
गुजरात: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में खोदियार मंदिर से सरदार पटेल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मोजूद रहे। pic.twitter.com/P5e9XilNEU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2022
इसके बाद उन्होंने शाम को करीब 4 बजे रोड शो (Roadshow) शुरू किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमने पंजाब में भी आप पार्टी के झंडे गाड़े है, दिल्ली और पंजाब में जीत हासिल की है, अब हम गुजरात की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।
जीतू वघानी ने CM केजरीवाल पर साधा निशाना
वही गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तंज कसते हुए कहा, 'गुजरात हर मेहमान का स्वागत करता है। गुजरात में पर्यटक आते-जाते हैं। एक बड़े शहर का मेयर था जो गुजरात आया था।" जीतू वघानी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता इसुदान गढ़वी ने कहा कि जीतू वघानी निचले स्तर की राजनीति कर रहे हैं। मनुष्य को अपनी गरिमा और दूसरों की गरिमा को भी बनाए रखना चाहिए। किसी को नीचा दिखाना गुजरात की संस्कृति नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS