Har Ghar Tiranga: दिल्ली में BJP सांसदों ने निकाली हर घर तिरंगा Bike Rally, कांग्रेस को घेरा

Independence day: देश आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मना रहा है। अब यह अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसी अमृत महोत्सव को 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने बीजेपी सांसदों की हर घर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री जी अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी और शोभा करंदलाजे समेत कई लोग शामिल हुए हैं।
दरअसल, 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और ऑफिस में तिरंगा फहराने के लिए उत्साह बढ़ाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में भाजपा सांसदों ने बाइक रैली (Bike Rally) निकाली है। यह रैली प्रगति मैदान से शुरू होकर इंडिया गेट (India Gate) के रास्ते मेजर ध्यानचंद स्टेडियम तक जाएगी। इस रैली में हिस्सा लेने वाले लोगों का उत्साह देखने लायक था। उधर, बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
'कांग्रेस मणिपुर के इतिहास की सच्चाई नहीं सुन सकी'
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि जब कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में अपना काला इतिहास देखा तो वह भाग गई। विपक्ष की कांग्रेस पार्टी ने जब पूर्वोत्तर के लिए व मणिपुर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और प्यार को देखा तो वे भाग गए। इससे पता चलता है कि घमंडी गठबंधन उनके आरोपों की सच्चाई नहीं सुन सके। वहीं उनका घमंड इतना है कि उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को बोलने नहीं दिया। हमने फिर उन्हें बोलने की अनुमति दी। उन्होंने गुड़ का गोबर किया।
#WATCH जब कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में अपना काला इतिहास देखा तो वह भाग गई। कांग्रेस ने जब पूर्वोत्तर के लिए, मणिपुर के लिए पीएम मोदी के संकल्प और प्यार को देखा तो वे भाग गए... इससे पता चलता है कि 'घमंडिया' गठबंधन उनके आरोपों की सच्चाई नहीं सुन सका और भाग गया। उनका घमंड इतना है कि… pic.twitter.com/M2US6hBCRj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2023
देश के नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराना चाहिए
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) ने बताया कि 15 अगस्त को देश के नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराना चाहिए। यह आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम है और सभी को इसका हिस्सा बनना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को पंद्रह अगस्त और 26 जनवरी को अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। यह भारत के सभी नागरिकों का कर्तव्य है। इस साल का पंद्रह अगस्त इसलिए विशेष है क्योंकि यह आजादी का अमृत महोत्सव के समापन का प्रतीक है।
आपको बता दें कि इस साल का पंद्रह अगस्त की यह खास बात है कि यह आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav of Independence) के समापन का प्रतीक है। और हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वतंत्रता की भावना से जोड़ना है। यह पहल भारतीय तिरंगे के प्रति प्रेम को प्रकट करता है। इससे भारत के लोगों पर राष्ट्रीय गौरव और एकता की मजबूत भावना को प्रोत्साहित करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS