हरियाणा ने छोड़ा पानी, दिल्ली की यमुना का बढ़ा जल स्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। क्योंकि हरियाणा के हथिणी कुंड से कई हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे यमुना का जल स्तर पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है। हालांकि यह अभी खतरे के निशान तक नहीं पहुंची है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो दिन के बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला जाएगा। वैसे यमुना में जलस्तर 204.35 मीटर पहुंच गया है, जबकि चेतावनी का स्तर 204.50 माना जाता है। दो दिनों में यमुना खतरे के निशाने से ऊपर बहने लगेगी।
दिल्ली में यमुना नदी (ओल्ड यमुना ब्रिज) का जलस्तर 204.38 मीटर है। सुबह 8 बजे हथिनी कुंड बैराज से 5883 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2020
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/ptvuwh6aXS
तब प्रशासन द्वारा चेतावनी जारी की जा सकती है। दिल्ली में अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। अगर बाढ़ आ भी गई तो दिल्ली के एक अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं पूर्वी जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि हरियाणा की तरफ से अभी ज्यादा पानी नहीं छोड़ा गया है।
जिसकी वजह से दिल्ली में बाढ़ की संभावना नहीं है। परंतु दो-तीन दिन पहले हरियाणा ने यमुना नदी में बैराज कुंड से 11 हजार से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा था जो कि दो दिन में दिल्ली पहुंच जाएगा फिर हो सकता है कि दिल्ली में यमुना का जल स्तर चेतावनी के निशान तक पहुंच जाये। यमुना का जल स्तर 204.13 निशान पर है जबकि खतरे का निशान 205.53 है। वहीं आज की बात करे तो हरियाणा ने सुबह 8 बजे हथिनी कुंड बैराज से 5883 क्यूसेक पानी छोड़ा है। दिल्ली में यमुना नदी (ओल्ड यमुना ब्रिज) का जलस्तर 204.38 मीटर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS