दिल्ली में हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार ने जीता 'बेस्ट फीमेल सिंगर अवॉर्ड', मिल रही बधाइयां

17 साल की उम्र में हरियाणवी इंडस्ट्री में अपना पैर जमा चुकी सिंगर रेणुका पवार का हर कोई दिवाना है। रेणुका का '52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) सोशल मीडिया पर ऑल टाइम फेवरेट सॉन्ग्स में से एक है। रेणुका पवार की सक्सेस को देख हर कोई हैरान है। कम उम्र और कम समय में इतनी महारत हासिल करना किस्मत वालों को ही नसीब होता है। अपने इसी हुनर के दम पर रेणुका पवार ने बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड अपने नाम किया है।
दरअसल, दिल्ली में एक कार्यक्रम ऑर्गेनाइज किया गया। ये कार्यक्रम समाचार पत्र समूह की ओर से रखा गया। इस कार्यक्रम में उन्हें बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड पाकर रेणुका बेहद खुश है। चलिए आपको रेणुका पवार के बारे में और अधिक जानकारी देते है। रेणुका का जन्म 29 अप्रैल 2002 को उत्तर प्रदेश के बागपत खेकड़ा में हुआ था। रेणुका मीडिल क्लास फैमिली से तालुक रखती है। रेणुका के पिता का नाम वीरेंद्र सिंह है और माता का नाम संतोष देवी है।
रेणुका का एक बड़ा भाई विक्की पवार है, जो अब उनके सारे काम को देखते है। रेणुका का बचपन से सिंगर बनने का सपना था, लेकिन छोटे से जिले से होने के कारण उनके माता-पिता सिंगर बनने के सपने को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे थे। रेणुका स्कूल में डांस और सिंगिंग कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेती और अवॉर्ड जीतकर ही आती थी। रेणुका ने स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होने वाले डांसिंग शो 'इंडियाज बेस्ट डांसिंग स्टार' के लिए भी सलेक्ट हुई थी, लेकिन फैमिली वालों ने शो का हिस्सा बनने की मंजूरी नहीं दी।
तमाम मुश्किलों से लड़ते हुए रेणुका पवार ने अपनी करियर की शुरुआत 2019 में रिलीज हुए हिंदी सॉन्ग 'सुन सोनियो' से की थी। रेणुका ने अपने इस गाने को रिकॉर्ड प्रदीप सोनू के साथ किया था। रेणुका ने ये गाना तब गाया था, जब वो दसवीं क्लास में थी। 'सुन सोनियो' गाना हिट रहा। इसके बाद रेणुका को कई ऑफर्स मिलने लगे। रेणुका ने कई गानों के जरिए लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। आज रेणुका के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS