Delhi Rain: दिल्ली में राहत की बरसात, उमस भरी गर्मी से मिली निजात

Delhi Rain: दिल्ली-NCR का मौसम अजब रंग देखने को मिल रहे हैं। शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश (Rain) से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में अगले तीन से चार दिन तक काले बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली के इन इलाकों में बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के जिन इलाकों में बारिश हुई है, इनमें करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीय नगर, कालकाजी और तुगलकाबाद शामिल हैं। हालांकि, जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एनसीआर में लोनी, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा में भी जमकर बादल बरसे हैं।
#WATCH | Delhi wakes up to rain lashing several parts of the city; visuals from Vasant Vihar area pic.twitter.com/Oaz91ZDQGr
— ANI (@ANI) August 5, 2023
शुक्रवार को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहा।
Also Read: Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव की समस्या
10 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग मुताबिक, 7 से 9 अगस्त के बीच मौसम पूरी तरह शुष्क रहेंगा और इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद 10 अगस्त से फिर बारिश का दौर शुरू होगा। इस वजह से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS