पाँच करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

पाँच करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
X
नई दिल्ली के सेंट्रल जिले के नारकोटिक्स स्क्वायड सेल ने पांच करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी का नाम शैलेंद्र है। आरोपी सुल्तानपुरी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

नई दिल्ली के सेंट्रल जिले के नारकोटिक्स स्क्वायड सेल ने पांच करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी का नाम शैलेंद्र (41) है। आरोपी सुल्तानपुरी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन बदायूं से फुरकान नामक शख्स से लेकर दिल्ली आया था। दिल्ली में वह हेरोइन को चावड़ी बाजार में एक अन्य तस्कर को देने वाला था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story