बड़ी खबर: दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स 5 अक्टूबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

बड़ी खबर: दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स 5 अक्टूबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
X
राजधानी दिल्ली में हर दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है।

राजधानी दिल्ली में हर दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। ये सभी डॉक्टर्स 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों को बीते तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने के चलते अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। ये अस्पताल नगर निगम के द्वारा चलाया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि हम कोरोना महामारी में लगातार काम कर रहे हैं। साथ ही पिछले कुछ दिनों से सुबह 9 बजे से तीन घंटे तक पेन डाउन प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन न तो दिल्ली सरकार और न ही नगर निगम हमारी बात को सुन रहा है। ऐसे में हमने फैसला किया है कि हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

अस्पताल परिसर में डॉक्टर्स वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पीपीई किट पहने एक डॉक्टर की 105 दिन से वेतन न मिलने पर एक पोस्टर जारी किया। जानकारी के लिए बता दें कि अभी डॉक्टर्स को 15 जून तक का वेतन मिला है। अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक को कई बार पत्र लिखा गया है। अभी तक किसी भी अधिकारी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। अस्पताल में तीन घंटे का पेन डाउन रहता हैं। अब 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है। हिंदु राव अस्पताल एक कोविड 19 घोषित अस्पताल है। यहां पर कई स्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Tags

Next Story