दिल्ली के सदर बाजार इलाके में अचानक आग लगने के बाद गिरा मकान, 5 लोगों को निकालने के साथ राहत बचाव कार्य जारी

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में अचानक आग लगने के बाद गिरा मकान, 5 लोगों को निकालने के साथ राहत बचाव कार्य जारी
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में 5 लोगों को अभी तक बचाया गया है। दमकल की छह गाड़ियां अभी मौके पर मौजूद हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वहां बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मकान के मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक मकान गिरने की खबर आ रही है। मकान गिरन के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस घटना में अभी तक 5 लोगों को बचाया गया। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में 5 लोगों को अभी तक बचाया गया है। दमकल की छह गाड़ियां अभी मौके पर मौजूद हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वहां बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मकान के मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

सदर बाजार में कुरैशी नगर इलाके के चरखी वाली गली के एक घर में सुबह 10:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मकान गिर गया। जिन 5 लोगों को मकान के मलबे के अंदर से निकाला गया है उनमें से 2 सुरक्षित हैं जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। इन तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर की टीम घायलों का इलाज कर रही है।

Tags

Next Story