Delhi : पति-पत्नी ने जहरीली पदार्थ खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा...

New Delhi: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना इलाके में बुधवार दोपहर दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान दिनेश तिवारी और नीलम तिवारी के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की भेज दिया है। शुरुआती जांच में कर्ज की वजह से आत्महत्या की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, दिनेश तिवारी अपने परिवार के साथ ए 10, सेकेंड फ्लोर, वेस्ट विनोद नगर में रहता थे। बुधवार दोपहर दंपति के शव घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दंपति अपने पीछे एक बेटे और बेटी को छोड़ गए हैं। बेटे की उम्र 17 और बेटी की उम्र करीब 12 साल बताई गई है। पुलिस को घटना की सूचना दिनेश के छोटे भाई चंद्रशेखर तिवारी ने दी थी। वह इसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। दोपहर को मृतक दिनेश के दोनों बच्चे स्कूल से लौटे तो मेन गेट अंदर से बंद था। कई बार घंटी बजाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद बच्चों ने चाचा को इसकी जानकारी दी। चंद्रशेखर ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा।
Also Read: Delhi Suicide Case फांसी के फंदे से लटका मिला शख्स, रेस कोर्स स्टेशन में LAS के पद पर था तैनात
दंपति के शव उनके कमरे में बिस्तर पर पड़े थे। पास में ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा था कि कुछ लोग कर्ज के रुपये वापस मांगने के लिए परेशान कर रहे थे सुसाइड नोट में उन लोगों के नाम लिखे गए हैं, जिनसे परेशान होकर दंपति यह कदम उठाने पर मजबूर हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने दंपती का मोबाइल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बच रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS