अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन बदमांशों को ATS ने किया गिरफ्तार

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन बदमांशों को ATS ने किया गिरफ्तार
X
नई दिल्ली के ईस्ट जिले के एएटीएस (ऑटो एंटी थेफ्ड स्क्वायड) टीम ने अवैध हथियार की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम संतोष, ओम शरण उर्फ नन्हे और बंसी हैं। पुलिस की माने तो आरोपी दिल्ली-एनसीआर में 1000 से अधिक अवैध हथियार सप्लाई कर चुके हैं।

नई दिल्ली के ईस्ट जिले के एएटीएस (ऑटो एंटी थेफ्ड स्क्वायड) टीम ने अवैध हथियार की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम संतोष, ओम शरण उर्फ नन्हे और बंसी हैं। पुलिस की माने तो आरोपी दिल्ली-एनसीआर में 1000 से अधिक अवैध हथियार सप्लाई कर चुके हैं। वह चंबल घाटी से हथियारों को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार रिवाल्वर, एक पिस्टल, पांच बंदूक और 42 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी (ईस्ट) जसमीत सिंह ने बताया कि जिले के एएटीएस टीम को सूचना मिली की मयूर विहार डीएनडी फ्लाईओवर से त्रिलोकपुरी नाला रोड से कार सवार बदमाश अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान टीम को एक संदिग्ध कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने कार चालाक को रुकने का इशारा किया।

आरोपी ने कार रोकने की वजह वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने कार में सवार दो युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त संतोष और ओम शरण के रूप में हुई। तलाश लेने पर पुलिस को इनके पास से अवैध हथियार मिले। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी बंसी के साथ मिलकर हथियार सप्लाई करते थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बंसी को आगरा से दबोच लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 10 अवैध हथियार व 42 कारतूस बरामद किए।

जांच में पुलिस को पता चला कि तीनों आरोपी आगरा के आदित्य ठाकुर व आदी गिरोह के सदस्य हैं। संतोष व ओम शरण उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले हैं। जबकि बंसी आगरा का रहने वाला है। आदी गिरोह दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है।

Tags

Next Story