दिल्ली में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, कल से दिखेगा कोहरे का असर, जानें प्रदूषण का हाल

दिल्ली में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, कल से दिखेगा कोहरे का असर, जानें प्रदूषण का हाल
X
Delhi-NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। जाने कब होगी दिल्ली में बारिश...

Delhi-NCR Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने लगी है। इधर, देश की राजधानी दिल्ली में भी लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि अभी सुबह-शाम ही लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में हल्की बारिश की होने की संभावना है।

दिल्ली के मौसम पर अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 30 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं हल्की बारिश के बाद कल से दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, आने वाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में थोड़ा बदलाव होगा। हालांकि दिल्ली में बारिश के बाद जहां तापमान गिरावट देखने को मिलेगी तो वहीं दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। क्योंकि ठंड से ज्यादा लोगों को वायु प्रदूषण परेशान कर रहा है।

क्या है वायु प्रदूषण की स्थिति

हालांकि बीते दिनों दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद वायु प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति फिर से ज्यों की त्यों हो गई है। बुधवार को कुछ दिल्ली के कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन आज एक बार फिर ज्यादातर इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंडका में सुबह 7 बजे के आसपास AQI 454, पंजाबी बाग में AQI 447, आईटीआई शाहदरा में AQI 416, आरके पुरम 355, आनंद विहार 370, आईटीआई जहांगीरपुरी 368 दर्ज किया गया।

AQI क्या दर्शाता है

आपको बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' माना जाता है और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है। 500 से ऊपर कुछ भी 'गंभीर प्लस' माना जाता है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में फिर जहरीली हुई हवा, 424 पहुंचा AQI, जानें कब तक मिल सकती है राहत

Tags

Next Story