मदनगीर इलाके में बेटे ने मां की चाकू से गोदकर की हत्या, कहा- मुक्ति दे दी

दिल्ली के मदनगीर इलाके से दर्दनाक मामला सामने आया है। मदनगीर इलाके में एक महिला की उसी के बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे आरोपी (सागर) को हिरासत में ले लिया और वारदात में इस्तेमाल हथियार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटा अपनी मां को मुक्ति देना चाहता था इसलिस उसने उसकी हत्या कर दी। बाकी मौत के कारणाें का पता नहीं चला।
पड़ाेसियों के मुताबिक मृतक की पहचान अंजलि फ्रांसिस के रूप में हुई है। जो अपने बेटे के साथ दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर इलाके में रहते थी। सोमवार रात महिला के चीखने की आवाज आई तो वह मृतक के घर जाकर देखा तो महिला खून से लतपत थी और उसका बेटा उसके पास बैठा था। तब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तो सागर अपनी मां के मृत शरीर के करीब बैठा था। महिला के शरीर पर चाकुओं के कई निशान थे। इससे महिला का बहुत खून बह रहा था। जिससे उसकी मौत हो गई।
दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के लिए इस्तेमाल हुआ चाकू भी घर से बरामद हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सागर सवाल का जवाब अजीब तरह से दे रहा था। वह मृत्यु के बाद जीवन और फिलॉसफीी की बातें कर रहा था। वह हौज खास के एक कैफे में डिस्क जौकी के रूप में काम करता था। सागर ने बताया कि उसे शराब और ड्रग की आदत है। उसके पड़ोसियों ने भी इस बात को बताया। पुलिस ने बताया कि सागर को कुद मानसिक परेशानी है क्योंकि उसके जवाब बहुत अजीब है। हम मनोविज्ञानी से भी कर रहे हैं साथ ही यह भी देख रहे हैं कि कहीं कोई बाबा या ऐसी किसी चीज से तो इस मामले का संबंध नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS