Independence Day 2022: फ्री की रेवड़ी पर CM केजरीवाल बोले- मुफ्त सुविधाओं से एक नए भारत का निर्माण होगा

Independence Day 2022: फ्री की रेवड़ी पर CM केजरीवाल बोले- मुफ्त सुविधाओं से एक नए भारत का निर्माण होगा
X
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal Stadium) में झंडा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal Stadium) में झंडा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा आने वाला कल भारत का है और देश के 130 करोड़ लोगों को एक साथ आने तथा भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए एक संकल्प लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "हमने एकसाथ आकर देश से ब्रिटिश शासन (British Rule) को बाहर निकाला था। आज अगर हम साथ आ जाएं तो भारत को दुनिया का नंबर एक देश बना सकते हैं।" केजरीवाल ने एक बार फिर बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल एक समृद्ध देश बनने की कुंजी है। उन्होंने फ्री की रेवाड़ी पर कहा कि जनता की भलाई के लिए मुफ्त सेवाओं और मुफ्त शिक्षा से राज्य में मुफ्त सुविधाएं नहीं बढ़ेंगी, बल्कि एक नए भारत का निर्माण होगा।

क्योंकि, दिल्ली में गरीब से लेकर मध्यम वर्ग तक के लोग इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को उजागर कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, 'तिरंगा तभी ऊंची उड़ान भरेगा, जब हर भारतीय को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी को बधाई। देश खुशियों और जोश से भरा हुआ है। आबोहवा में देशभक्ति और जोश की लहर है।"

स्वतंत्रता सेनानियों (freedom fighters) और देश के विकास और प्रगति के लिए लड़ने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि यह विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का जश्न मनाने का समय है। "हालांकि, हमें चुनौतियों और भविष्य के बारे में सोचने की जरूरत है। कई लोग पूछ रहे हैं कि 75 साल में कितने देश हमसे आगे निकल गए।

भारत के 15 साल बाद आजाद हुआ सिंगापुर और दूसरे विश्व युद्ध में तबाह हुए जापान ने हमें पीछे छोड़ दिया। हम किसी से कम नहीं हैं। भारतीय दुनिया में सबसे बुद्धिमान, मेहनती लोग हैं लेकिन फिर भी हम पिछड़ गए हैं।" उन्होंने "हम होंगे कामयाब" गीत गाकर अपना संबोधन समाप्त किया।

Tags

Next Story