Mausam ki Jankari : दिल्ली-एनसीआर में Heat Wave का कहर जारी, मौसम विभाग का अलर्ट

देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। यह सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा उत्तरी और मध्य भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में लू से कोई राहत नहीं मिलेगी। इसको लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इन राज्यों में तापमान में भी लगातार वृद्धि होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में दिल्ली समेत मध्य प्रदेश,राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में गंभीर में तेज लू चलने की संभावना है। वही आईएमडी (IMD) के अनुसार आज दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इसी के साथ तेज हवा भी चलेगी। इसके आवला मध्य प्रदेश कि राजधानी में भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। पिंक सिटी कही जाने वाले जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसी के साथ गर्म हवाएं भी चलेंगी।
वही जम्मू में शाम को बदल छाए रहेंगे, तो वही दिन में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लेह में कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है। लेह में आज का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 16 4 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। वही अगर हिमाचल की बात करें तो यहां आज तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
वही मौसम विभाग ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं, पूर्वोत्तर बिहार और आंतरिक तमिलनाडु में छिटपुट बारिश हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS