पश्चिमी विक्षोभ ने बदला उत्तर भारत में मौसम का मिजाज, IMD ने कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की जताई संभावना

देश की राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता खत्म होने से राजधानी में मौसम ( Weather) ने करवट लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम (Visibility very low) हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
वही राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) द्वारा अपडेट किए गए नवीनतम अनुमानों के अनुसार, शनिवार की सुबह हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 132 को छूने के साथ मध्यम श्रेणी में चला गया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज पारा गिरेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ की बात करें तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश हो रही थी।
उत्तराखंड में आज बारिश नहीं होगी। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। देहरादून का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं, जम्मू की बात करें तो मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री और अधिकतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां बारिश नहीं होगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, जम्मू की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री और अधिकतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS