जामिया प्रशासन ने मानी छात्रों की मांग, खत्म हुई हड़ताल

जामिया प्रशासन ने मानी छात्रों की मांग, खत्म हुई हड़ताल
X
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जामिया मीलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश संबंधित गड़बड़ी तथा अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर पिछले दो दिन से परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पिछले दो दिनों से जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में प्रवेश संबंधी गड़बड़ी और अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है, जिसे जामिया प्रशासन लगातार अनदेखा कर रहा था, जिसे देखते हुए आज सुबह एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने संज्ञान लिया। जामिया प्रशासन ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की मांग मान ली, जिसके बाद छात्रों ने भूख हड़ताल तोड़ दी।

एबीवीपी की जामिया इकाई के सह मंत्री नासिर ने कहा कि पिछले दो दिनों से हम लगातार जामिया प्रशासन के खिलाफ शैक्षणिक भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, तो आज विश्वविद्यालय प्रशासन ने हमारी बात मान ली है. यह विद्यार्थी परिषद के संघर्ष का परिणाम है। हम भविष्य में भी इसी तरह संघर्ष करते रहेंगे।

Tags

Next Story