दिल्ली महिला आयोग ने जहांगीरपुरी इलाके में बाल विवाह रुकवाया, हिरासत में दूल्हा और किशोरी का परिवार

Child Marriage दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) इलाके में किशोरी की शादी करवाने की कोशिश की जा रही थी। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विवाह को रुकवाया है और किशोरी को वहां से निकालकर उसकी काउसलिंग करवाई। पुलिस दूल्हे और लड़की पक्ष से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही दिल्ली जैसे शहरों में बाल विवाह होना बड़ी घटना मानी जा रही है। जिस पर पुलिस ने दावा किया है कि इस संबंध में जो भी आरोपी होंगे उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
आयोग अब लड़की के पुर्नवास के लिए काम करेगा। स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि देश में अब भी लड़कियों का बाल विवाह हो रहा है। आवश्यकता है कि ऐसे आरोपियों को कठोर सजा सुनाई जाए। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल, दिल्ली महिला आयोग ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी थी कि जहांगीरपुरी इलाके में 15 साल की लड़की का बाल विवाह को हो रहा है। तभी हमारी टीम ने वहां पहुंचकर जरूरी कार्रवाई करते हुए विवाह को रुकवाया है।
दिल्ली महिला आयोग ने कहा कि एक बार फिर राजधानी में बाल विवाह रुकवाने में सफलता पाई है। आयोग की टीम गुरुवार दोपहर एक बजे अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। उनके साथ आयोग की सदस्य किरण नेगी और फिरदौस खान भी थीं। घटनास्थल पर लड़की रिश्तेदारों के साथ वहां मिली। उसने बताया कि वह 15 साल की है। लड़की की मां ने भी उसकी उम्र की पुष्टि की। अब लड़की की काउंसलिंग कर वहां से निकाला गया। वहीं दिल्ली पुलिस ने लड़की के परिवार एवं इस कार्यक्रम में एकत्रित लोगों के बयान दर्ज किए हैं। लड़की को अब बाल कल्याण समिति के समक्ष आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS