एक बार फिर प्रदर्शन का अड्डा बना शाहीन बाग, हिजाब के समर्थन में सड़कों पर उतरीं महिलाएं

दिल्ली के शाहीन बाग (shaheen bagh) एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कर्नाटक (karnataka) के बाद शाहीन बाग में हिजाब विवाद के खिलाफ कुछ लड़कियां सामने आई हैं और नारे लगा रही हैं। बता दें दिल्ली का शाहीन बाग 2019 में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध का केंद्र बना था। हालांकि कोरोना महामारी (corona pandemic) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट (supreme court) के आदेश के बाद प्रदर्शनकारियों (protesters) को शाहीन बाग से हटा दिया गया था।
लेकिन अब एक बार फिर से प्रदर्शनकारी शाहीन बाग में जमा होने लगे हैं और इस बार वे हिजाब (hijab) के समर्थन में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि कर्नाटक में हिजाब को लेकर हुए विवाद के बाद वे यहां हिजाब के समर्थन में एकत्र हुई हैं। उनका कहना है कि हिजाब पहनना उनका संवैधानिक और धार्मिक अधिकार है वह इसके समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।
हम यहां से संदेश देना चाहते हैं कि हम उनके साथ खड़े हैं।" प्रदर्शन कर रही महिला ने कहा कि हिजाब पहनने में क्या दिक्कत है। स्कूल में सरस्वती वंदना का आयोजन होता है, अन्य त्योहार मनाए जाते हैं। वैसे ही हिजाब पहनना हमारा अधिकार है। गौरतलब है कि कर्नाटक के उडुपी जिले के एक सरकारी कॉलेज में करीब डेढ़ महीने पहले कुछ लड़कियों को हिजाब पहनने की वजह से क्लास में जाने से रोक दिया गया था।
इसके बाद छात्राओं ने विरोध किया। लड़कियों को हिजाब नहीं पहनने देने के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट (karnataka high court) में याचिका दायर की गई है। अब इस याचिका पर हाईकोर्ट की बड़ी बेंच सुनवाई कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS