रिश्वत लेके अस्पताल में नौकरी दे रही केजरीवाल सरकार: अनिल कुमार चौ़

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार चौ़ ने कहा है कि विधानसभा सदन में आप विधायक मोहिंदर गोयल द्वारा अंबेडकर अस्पताल में अनुबंध पर कर्मचारियों की भर्ती में 15 लाख रुपए रिश्वत देने के मामले के खुलासे से साबित होता है कि केजरीवाल सरकार भ्रष्ट है। उन्होंने कहा कि यह मामला इसलिए भी बहुत अहम हो जाता है क्योंकि खुद उनके ही विधायक ने विधानसभा सत्र की कार्रवाई के दौरान उठाया और नोटों के बंडल बीच सदन में लहराए भी है। उन्होंने कहा कि इससे यह भी साबित होता है कि आम आदमी पार्टी का खासा वर्ग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली से बिल्कुल खुश नहीं है।
कभी इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नाम पर सत्ता में आए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा किया था। परंतु अपनी 8 वर्षों की सरकार में दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ठेके पर भर्ती में हुए भ्रष्टाचार का मामला और आम आदमी पार्टी के रिठाला से विधायक मोहिंदर गोयल द्वारा रिश्वत का 15 लाख की राशि विधानसभा में लहराने के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विधानसभा अध्यक्ष ने उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की, जो साबित करता है केजरीवाल सरकार बिना भ्रष्टाचार नही चल सकती।
चौ़ अनिल ने कहा कि दिल्ली सरकार के अम्बेडकर अस्पताल में नर्सिंग समेत अन्य पदों पर अनुबंधित कर्मचारियों की भर्ती में घोटाले हो रहे है। जबकि केजरीवाल दावा करते थे कि दिल्ली से ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाए कि अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती घोटाला कोई नई बात नही। इससे पूर्व में शराब घोटाला, अस्पताल में रख-रखाव व कोविड में दवाई घोटाला, क्लास रूम निर्माण घोटाला, शौचालय परिसर निर्माण घोटाला और डीटीसी बस खरीद और रखरखाव अनुबंध घोटाला में केजरीवाल के दोहरे चेहरे को दिल्लीवासी पहले ही देख चुके है। उन्होंने कहा कि भारी भ्रष्टाचार के कारण केजरीवाल सरकार के स्वास्थ मंत्री पिछले 7 महीने से जेल में है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS