केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी से मिले केजरीवाल, दिल्ली मेट्रो चलाने को लेकर हुई चर्चा

दिल्ली के निर्माण भवन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मुलाकात की। दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान दिल्ली मेट्रो के फेज-चार, आरआरटीएस प्रोजेक्ट सहित कई अहम मुद्दे पर बात हुई।
जानकारी के मूताबिक अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली मॉडल पर हरदीप पुरी से बात की। दिल्ली में कोरोना पर केंद्र के साथ दिल्ली सरकार ने भी अच्छा सहयोग दिया है। दिल्ली में अब कोरोना की रफ्तार बेहद कम हो चुकी है।
परंतु कोरोना महामारी ने सारे काम धंधे बर्बाद कर दिये। जिससे लाखों प्रवासी का पलायन भी हुआ। दिल्ली की अर्थव्यवस्था की हालत भी चौपट हो गई है। जिसकों लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी चिंता बताई। इन सबको लेकर हरदीप पुरी ने दिल्ली सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास में हम पूरा सहयोग देंगे। जिसकी हरदीप पूरी ने खुद ट्वीटर पर जानकारी दी। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बैठक से दिल्लीवासियों को बहुत फायदा मिलेगा। केंद्र दिल्ली के विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिया है। बैठक में दिल्ली से जुड़े हर मुद्दे पर बात हुई है।
वहीं दिल्ली मेट्रो चलाने को लेकर हरदीप पूरी ने कहा कि अगले दो हफ्तों में इस पर फैसला लेंगे। मानक परिचालन प्रक्रिया का काम चल रहा है। हम मेट्रो बहाली को धीरे-धीरे शुरू करेंगे। पहले चरण में 50 प्रतिशत ही लोगों के लिए मेट्रो खोली जाएगी। इसमें भी सरकारी कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य अनिवार्य सेवाओं से जुड़े लोगों को ही मेट्रो से आवाजाही की अनुमति होगी।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS