केजरीवाल को झूठे आरोप वापस लेने चाहिए, नहीं तो की जाएगी कानूनी कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वह दिल्ली में योग क्लास बंद करने के लिए भाजपा पर लगाए गए आरोप 24 घंटे में वापस लें। अगर उन्होंने 24 घंटे में माफी मांगते हुए ये आरोप वापस नहीं लिए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिधूड़ी ने कहा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में योगशालाएं बंद करने का आरोप भाजपा पर लगाया है जबकि वह जानते हैं कि यह सिर्फ मनगढ़ंत, बेबुनियाद और झूठा आरोप है। उन्हें पता है कि भाजपा को इन योगशालाओं को बंद कराने से कुछ लेना-देना नहीं है।
योगशालाएं बंद कराने का फैसला दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंस एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के गवर्निंग बोर्ड ने लिया था जोकि दिल्ली सरकार की ही यूनिवर्सिटी है। गवर्निंग बोर्ड में भाजपा का कोई प्रतिनिधि या पदाधिकारी भी नहीं है। इसलिए ऐसा झूठा आरोप लगाकर उन्होंने जानबूझ कर नगर निगम चुनावों से ठीक पहले भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की है। भाजपा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को नियम-कायदों को ताक पर रखने और साथ ही झूठ बोलने की आदत पड़ चुकी है। इसीलिए वह अनाप-शनाप आरोप लगाते रहते हैं। किंतु भाजपा उनके इस रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगी और अगर उन्होंने 24 घंटे में माफी मांगते हुए आरोप वापस नहीं लिए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS