किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस पर गिरी गाज, कई अधिकारियों के हुये तबादले, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में किसान आंदोलन जारी है। 26 जनवरी पर किसानों के ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) के कारण जो हिंसा लाल किले में घटित हुई उसे लेकर आज दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के कई अधिकारियों पर गाज गिरा है। क्योंकि अब किसान आंदोलन के दौरान कोई घटना न हो इसलिए दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिसके चलते पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव (S. N. Srivastava) ने 8 अधिकारियों (Officers Transferred) के तबादले कर दिए हैं। इन तबादले अधिकारियों में डीसीपी (पुलिस मुख्यालय) चिन्मय बिस्वाल का नाम भी शामिल है, जिन्हें क्राइम ब्रांच में महत्वपूर्ण पद दिया गया है।
8 अधिकारियों के हुये तबादले, कई बड़े अधिकारियों को मिली पदोन्नति
2008 बैच के आईपीएस अधिकारी बिस्वाल अब अपराध शाखा के डीसीपी होंगे। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की ओर से आठ तबादला करने का आदेश जारी किया गया। जिनमें बिस्वला के अलावा अन्य सात अधिकारी शामिल हैं। पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित को पदोन्नति मिली है। उन्हें अब एडिशनल सीपी के रूप में पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनके स्थान पर उर्विजा गोयल अब डीसीपी वेस्ट दिल्ली होंगी। बाहरी उत्तरी जिले के इलाके में सिंघु बॉर्डर की निगरानी करने वाले डीसीपी गौरव शर्मा को डीसीपी (सुरक्षा) के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
राजीव रंजन सिंह बाहरी दिल्ली के होंगे डीसीपी
अब अरुणाचल प्रदेश से आए राजीव रंजन सिंह बाहरी दिल्ली के डीसीपी नियुक्त किया गया है। अरुणाचल प्रदेश से ही आई ईशा पांडे अब डीसीपी होंगी। चिन्मय बिस्वाल को मिली अहम जिम्मेदारी 12 मार्च 2020 को आईपीएस अधिकारी चिन्मय बिस्वाल को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के रूप में तैनात किया गया था। इससे पहले वो डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) के रूप में तैनात थे। लेकिन जामिया और शाहीन बाग के पास तीन गोलीबारी की घटनाओं और हिंसा के मद्देनजर चुनाव आयोग ने उन्हें इस पद से हटा दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS