Delhi: दिल्ली BJP के नये बॉस बने वीरेंद्र सचदेवा, जानें कौन हैं और कैसा रहा अब तक का राजनीतिक सफर

Delhi: दिल्ली BJP के नये बॉस बने वीरेंद्र सचदेवा, जानें कौन हैं और कैसा रहा अब तक का राजनीतिक सफर
X
भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र सचदेवा को नियुक्त किया है। जानें कौन हैं और कैसा रहा इनका राजनीतिक सफर...

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप वीरेंद्र सचदेवा को नियुक्त है। गुरुवार को वीरेंद्र सचदेवा को आधिकारिक तौर पर दिल्ली प्रदेश बीजेपी का प्रमुख बना दिया गया। वीरेंद्र सचदेवा को पिछले साल दिसंबर के महीने में दिल्ली बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अब तक दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता थे, उन्होंने एमसीडी चुनाव में हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि वीरेंद्र सचदेवा बतौर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रहने बाद बहुत ही सक्रियता से काम कर रहे थे, जिसको देखते हुए उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप नियुक्त किया गया है।

वीरेंद्र सचदेवा ने दिसंबर 2022 में कहा था कि हम सामूहिक नेतृत्व प्रणाली से काम करेंगे। उन्होंने बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संदेश को लोगों में प्रसारित कर 2024 में दिल्ली में बीजेपी के सभी सातों सांसद प्रत्याशियों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की भी अपील की थी।

जानें कौन हैं वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने साल 1998 में राजनीति में कदम रखा था। इससे पहले वह चांदनी चौक जिला के उपाध्यक्ष व महामंत्री भी रह चुके हैं। इसके बाद सचदेवा को साल 2007 में वे चांदनी चौक जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद साल 2014 में मयूर विहार जिले के अध्यक्ष भी चुने गए। इसके बाद साल 2009 में प्रदेश में मंत्री रहे और 2017 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Tags

Next Story