पर्यावरण को सहेजने में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा Give Me Trees Trust, BSF की 95 वीं बटालियन के कैंपस में लगाएंगे 15 हजार पेड़

देश के मशहूर पर्यावरण कर्मी (environmental worker) पीपल बाबा (peepal baba) के नेतृत्व में कार्य करने वाली संस्था Give Me Trees Trust पूरे NCR में हरियाली को बढ़ाने के लिए विशेष कार्य कर रही है। इस संस्था के नेतृत्व में रोज विभिन्न जगहों पर पौधा रोपण (tree planting) के कार्यों को अंजाम दिया जाता है। संस्था की सबसे बड़ी विशेषता है कि इन पौधारोपण कार्यक्रमों को जनभागीदारी अभियानों के तहत संपन्न कराया जाता है। जिसमें लोग अपनी मर्जी से आते हैं और खुशी-खुशी निराई, गुड़ाई और पौधों को पानी देने जैसे कार्य करते हैं। इससे पर्यावरण के साथ लोगों का जुड़ाव भी होता है और श्रम पर लगने वाले खर्चे कम हो जाते हैं।
गुरुग्राम में चल रहा पौधा रोपण कार्यक्रम
पिछले हफ्ते Give Me Trees Trust के तत्वावधान में गुरुग्राम में भोंडसी स्थित BSF की 95 वीं बटालियन के कैम्पस में एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। हरियाली क्रांति अभियान के तहत इस कैम्पस में नवम्बर के महीने तक 15,000 पेड़ लगाये जाने हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ अब तक 185 लोग अपनी मर्जी से जुड़ चुके हैं, जो यहां पौधे लगाने के साथ-साथ इनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ले रहे हैं। BSF के अधिकारी नितिन गुप्ता ने इस कैंपस को हरा-भरा बनाने की पहल की शुरुआत की थी। जिसके बाद Give Me Trees Trust भी इस पहल से जुड़ गया। इसके बाद को BSF कैंपस के ढेर सारे परिवार इससे जुड़ गए। BMW के अधिकारी मिस्टर फिलिप के साथ दक्षिण अफ्रीका के भी अधिकारी शामिल होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कैसे होता है पौधारोपण कार्यक्रम
सबसे पहले Give Me Trees Trust के अजीत कुमार गुप्ता व मोहम्मद शाहिद पौधे लगाने की विधि बताते हैं। इसके बाद पौधारोपण होता है। पौधारोपण के बाद Give Me Trees Trust के विनीत वोहरा और इश्तियाक अहमद Nature walk कार्यक्रम के तहत सभी को पौधों के बारे में जानकारी देते हैं। जो बच्चे अपने घर पर मिट्टी को हाथ तक नहीं लगाते, वे Give Me Trees Trust के पौधारोपण कार्यक्रम में पेड़ लगते हैं और प्रकृति के प्रति पेड़-पौधों की महत्ता को समझते हैं। बच्चों को पर्यावरण कर्मियों की कहानियां भी सुनाई जाती हैं।
लगाये जाते हैं तरह-तरह के पेड़
Give Me Trees Trust के पौधारोपण कार्यक्रम के तहत अरावली के नेटिव पेड़ों जैसे टीट, खेजड़ी, कुम्फा, रूंज, पलास आदि के साथ-साथ कटहल, सहजना, जामुन, नीम, तोता (इंडियन कोरल ट्रीज) आदि पेड़ लगाये जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS