उपराज्यपाल ने रखी भारत दर्शन पार्क चरण-2 की आधारशिला, नवनिर्मित फूड कोर्ट का उद्घाटन

दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पूर्व तैयारियों के तहत दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 31 दिसंबर 2022 को भारत दर्शन पार्क चरण-2 का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने पूर्व में चल रहे भारत दर्शन पार्क में एक नवनिर्मित फूड कोर्ट का भी उद्घाटन किया। दूसरे चरण के पार्क में 14 राज्यों के 17 स्मारकों की प्रतिकृतिया बनेगी जो आकर्षण का केंद्र होंगी। पार्क को 8.49 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है, जिसमें से भारत दर्शन पार्क चरण- एक को 5.5 एकड़ पर बनाया गया है, और शेष 3 एकड़ भूमि पर चरण-2 के तहत ना पार्क को विकसित किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपराज्यपाल के अलावा दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार, दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार, निगमायुक्त ज्ञानेश भारती व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले इस तरह की परियोजनाएँ देश की राजधानी को और अधिक सुंदर व हरित बनाएंगी। उन्होंने दिल्ली नगर निगम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि शानदार पार्क 'वेस्ट-टू-वेल्थ' की अद्भुत अवधारणा पर आधारित है जहां ऐतिहासिक स्मारकों की प्रति कृतियां को कबाड़, स्क्रैप व अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित किया गया है। इससे जहां कबाड़ से पर्यावरण को नुकसान होने से बचाता है और लोगों को बेहतर कलाकृतियों के सहारे देश व दुनिया को जानने का मौका मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि अब दूसरे चरण में निगम 14 राज्यों से 17 स्मारकों की नई प्रतिकृतियो के निर्माण द्वारा इस अवधारणा को आगे बढ़ाने जा रही है। उन्होंने बताया कि विविधता में एकता इस पार्क की थीम है जहाँ ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्मारकों की अनुकृतियों द्वारा भारत की विविध संस्कृति व समृद्ध विरासत को दर्शाया गया है। यह गर्व का विषय है की अब तक 5.07 लाख लोग इस पार्क को देखने आ चुके हैं और निगम को 5.86 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। राजनिवास द्वारा दी गई जानकारी अनुसार चरण दो के पार्क में 14 राज्यों के 17 स्मारकों व स्थानों की प्रतिकृतिया आकर्षण का केंद्र होंगी।
जिनमें लिंगा लेपाक्षी मन्दिर लेपाक्षी (आन्ध्रा प्रदेश), जलियांवाला बाग (पंजाब), रंग घर (असम), सिरपुर मंदिर सिरपुर (छत्तीसगढ़), बेसिलिका ऑफ बॉम (गोवा), कृष्ण अर्जुन रथ (हरियाणा), मसरूर-मन्दिर- रॉक कट मसरूर -(हिमाचल प्रदेश), मार्तण्ड मन्दिर, श्रीनगर (जम्मू एण्ड कश्मीर), देवघर मंदिर, देवघर (झारखण्ड), पद्मनाभस्वामी मंदिर (केरल), द थिकसे मोनेस्ट्री (लद्दाख), कंगला फोर्ट (मणिपुर), ट्री ब्रिज (मेघालय) 14.मिज़ो डांस (मिजोरम), नागा हाउस (नागालैण्ड), रूममेट मोनेस्ट्री (सिक्किम) और उनाकोटी केव्स उनाकोटी (त्रिपुरा) शामिल है। वहीं इसके निर्माण में लगभग 300 टन स्क्रैप का उपयोग किया जाएगा। सभी कलाकृतियों को बेहतरीन रोशनी से सजाया जाएगा। भारत दर्शन पार्क फेज-2 के तहत 14 राज्यों की 17 स्मारकों व स्थलों के निर्माण, सिविल वर्क, इलेक्ट्रिकल वर्क, हॉर्टिकल्चर वर्क और भारत दर्शन पार्क के रखरखाव का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है । दूसरे चरण के निर्माण में लगभग 300 टन स्क्रैप का उपयोग किया जाएगा। सभी कलाकृतियों को बेहतरीन रोशनी से सजाया जाएगा। पार्क की सिंचाई के लिए एक लाख लीटर क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए सजावटी पेड़ और तरह-तरह की झाडियां लगाए जाएँगी
कबाड़ से बने फर्नीचर पर लो फूड कोर्ट में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद
पहले से चल रहे भारत दर्शन चरण के पार्क में अब लोगों को धूमने फिरने के साथ साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। विशेष व्यंजनों के रूप में यहां चाट और स्ट्रीट फूड जैसे मिलने वाले खाद्य पदार्थों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। फ़ूड कोर्ट में बैठने के लिये अनुपयोगी वस्तुएँ जैसे की टायर, लोहे की ग्रिल, पुराने व बेकार पड़े स्कूटर व जीप को टेबल व कुर्सियां के रूप में उपयोग करने के लिए सुन्दर व आकर्षक तरीक़े से परिवर्तित किया गया है। स्क्रैप व कबाड़ से बने इस अनोखे फर्नीचर पर बैठकर लजीज व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS