संदीप की आत्महत्या को टिकट से जोड़ना ठीक नहीं, हार देख रही भाजपा रोज एक साजिश लेकर आ रही है

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी द्वारा लगाए गए आरोप को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खारिज किया है। आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज ने गुरुवार को अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। वह आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग दिल्ली के सचिव थे और राजौरी गार्डन में भारद्वाज मार्बल्स के मालिक थे। भाजपा के आरोप पर पूछे जाने पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है और वह मेरे भी करीबी थे।
आप ट्रेड विंग में उनकी अहम भूमिका थी। मगर इसे टिकट से नहीं जोड़ सकते हैं, यह ठीक नहीं है। वहीं आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि भाजपा को एहसास हो चुका है कि वह बुरी तरह चुनाव हार रही है। हार देख रही भाजपा रोज एक साजिश लेकर आ रही है। भाजपा को समझ नहीं आ रहा है कि वह करे तो क्या करे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS