Lockdown In Delhi: दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान भी चालू रहेगी मेट्रो सर्विस, जान लें टाइम और फ्रीक्वेंसी

Lockdown In Delhi दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) की तेजी गति को रोकने के लिए आज से रविवार तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की गई है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। वहीं कई चीजों को लेकर पाबंदियां को लागू किया गया है। इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी बड़ा फैसला किया है। डीएमआरसी ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से मेट्रो (Delhi Metro) सेवाएं सुबह 8 बजे से 10 बजे और शाम 5 बजे से 7 तक 30 मिनट की फ्रीक्वेंसी (Time and Frequency) पर मिलेंगी, बाकी वक्त 1 घंटे के अंतराल पर मिलेगी मेट्रो।
In view of the curfew imposed in Delhi from 10 pm today till 5am on 26 April, Delhi Metro services will be available during the morning (8 AM to 10 AM) and evening (5 PM to 7 PM) peak hours across the network with a headway (frequency) of 30 minutes: Delhi Metro pic.twitter.com/UeAvywC01S
— ANI (@ANI) April 19, 2021
हालांकि, डीएमआरसी ने यह भी साफ कर दिया है कि लॉकडाउन के दौरान केवल वे ही लोग मेट्रो ट्रेन में सफर कर पाएंगे, जिनको छूट मिली होगी। आवश्यक सेवाओं को लेकर जारी किए गए नाइट कर्फ्यू, वीकेंड कर्फ्यू के सभी ई-पास, लॉकडाउन के दौरान भी वैलिड रहेंगे। डीएमआरसी ने बयान जारी कर बताया कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान नेटवर्क पर मेट्रो सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध होंगी। पीक ऑवर्स में मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 30 मिनट होगी।
जबकि, दिन के बाकी घंटों के दौरान मेट्रो ट्रेन यात्रियों के लिए प्रत्येक 60 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। डीएमआरसी ने कहा है कि इस अवधि के दौरान मेट्रो सेवाओं का लाभ केवल वे ही व्यक्ति ले सकेंगे, जिन्हें यात्रा की छूट होगी। साथ ही ऐसे सभी यात्रियों को वैलिड आईटी दिखानी होगी। लॉकडाउन की अवधि के दौरान, मेट्रो में केवल 50 फीसदी बैठने की क्षमता तक यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को खड़े होने अनुमति नहीं होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS