दिल्ली में 17 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, अब मेट्रो भी बंद और शादियों के लिए नई गाइडलाइन, यहां पढ़ें

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन की समय अवधि को बढ़ा दिया गया है। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि लॉकडाउन 1 हफ्ते के लिए बनाया जा रहा है। अब 17 मई सुबह तक दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान दिल्ली में 1 हफ्ते तक मेट्रो बंद रहेंगी और इसके अलावा शादियों के लिए अन्य गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली में लगे लॉकडाउन के कारण पिछले कुछ दिन से पॉजिटिविटी रेट 35 फीसदी से घटकर 25 फीसदी हो गया है। इस लॉकडाउन को हमने दिल्ली में मेडिकल संसाधन को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया। इसमें सभी दिल्लीवासियों का भरपूर योगदान रहा।
आगे जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीनेशन का कार्यक्रम तेज़ी से चलाया जा रहा है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में वैक्सीनेशन की व्यवस्था से जनता काफी खुश है। लेकिन अभी स्टॉक की कमी है। उम्मीद है इसमें केंद्र का पूरा सहयोग मिलेगा। कोरोना के केस कम तो हुए हैं, लेकिन अभी किसी भी कीमत पर ढिलाई नहीं दी जा सकती। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। हमारे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह लॉकडाउन पहले से ज्यादा सख़्त होगा।
दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति अब संभली
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सबसे बड़ी दिक्कत ऑक्सीजन की आई थी। लेकिन बाद में कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्र से सहयोग मिल रहा है। अब ऑक्सीजन की स्थिति दिल्ली में संभल रही है। उन्होंने कहा कि हमने सुना था यह कई अस्पतालों में 2 घंटे की, तो कई में 3 घंटे की ऑक्सीजन है। लेकिन अब स्थिति संभल गई है। दिल्ली में शनिवार को 17,364 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
शादियों के लिए नई गाइडलाइन
1.होटल, मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल पर शादी प्रतिबंधित होगी।
2.कोर्ट मैरिज या घर पर 20 लोगों की मौजूदगी में शादी को मंजूरी।
3.टेंट और डीजे वालों को एडवांस वापस करना होगा या शादी की तारीख आगे बढ़ाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS