शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर कर्मचारी से लूट की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस ने सीलमपुर इलाके में शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर हुई कर्मचारी से 6 लाख रुपयों की लूट के मामले को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे के 1.83 लाख रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहराज उर्फ सरफराज (53) और सलीम उर्फ दीवाना (43) के रूप में हुई है। आरोपी सलीम पर आठ और मेहराज पर एक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि गत् 26 नवंबर को शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर लूट की सूचना पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके पर शिकायतकर्ता शाहरुख मिला। उसने पुलिस को बताया कि वह सोनिया विहार में एक कबाड़ के गोदाम में काम करता है। वह वसूली के 5.94 लाख रुपये लेकर जा रहा था। जैसे ही वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उनसे रुपये लूट लिए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मेरठ का निकला। पुलिस की टीम मेरठ पहुंची और एक आरोपी सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मेहराज को भी दबोच लिया पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS