दिल्ली में 12 साल के लड़के के साथ मदरसे के उलेमा ने किया रेप, पीड़ित ने सुनाई आपबीती

दिल्ली में 12 साल के लड़के के साथ मदरसे के उलेमा ने किया रेप, पीड़ित ने सुनाई आपबीती
X
दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक मदरसे के आरोपी मोहम्मद इसरान (Mohd Isran) ने 12 साल के लड़के के साथ रेप किया। आरोपी 12 वर्षीय नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर संबंध बनाता था।

दिल्ली से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लड़की के साथ रेप की घटनाएं, तो अक्सर हमें खबरों में सुनने को मिलती हैं। लेकिन आपने शायद ऐसी घटना के बारे में कम ही सुना होगा। जिसमें किसी लड़के का रेप अन्य लड़के द्वारा किया जाता है। ताजा मामला दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके से सामने आया है, जहां एक मदरसे के उलेमा मोहम्मद इसरान ने 12 साल के लड़के के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी 12 वर्षीय नाबालिग को नशीले पदार्थ खिलाया करता था और फिर उसके बाद अप्राकृतिक संबंध बनाता था।

क्या है पूरा मामला?

नाबालिग पीड़ित ने उलेमा पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह साल 2021 के अगस्त माह से सराय रोहिल्ला के मदरसे में पढ़ रहा है। लेकिन इस दौरान मोहम्मद इसरान उसे काफी तंग किया करता था। उलेमा हर 2-3 दिन के बाद आधी रात को पीड़ित के कमरे में आ जाता था और जबरन उसे अपने कमरे में ले जाता था। फिर उसे कुछ नशीली चीज खिलाकर उसके साथ रेप किया करता था।

पीड़ित ने बताया कि 7 और 8 दिसंबर की रात भी उसके साथ रेप किया गया। नाबालिग मोहम्मद की इस हरकत से परेशान था और अपने घर चला गया। इसके बाद पीड़ित के घर पहुंचने के बाद माता-पिता ने देखा कि वह बहुत परेशान रहता था। अपने आप में ही गुमशुदा रहता था। इसके बाद जब परिजनों ने पूछा तो लड़के ने अपनी आपबीती सुनाई।

परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और IPC की धारा 377, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। DCP नॉर्थ दिल्ली सागर सिंह कलसी ने बताया कि आरोपी मौलाना की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोहम्मद इसरान (24) के रूप में हुई है।

Tags

Next Story